एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी मुद्रा के नरम रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.25 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर

मुंबई, नौ नवंबर कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी मुद्रा के नरम रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.25 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों में गिरावट और विदेशी कोषों की सतत निकासी ने विदेशी निवेशकों की धारणा प्रभावित की।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 पर खुला। यह पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.30 पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.52 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 84.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).