एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.78 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी प्रवाह में तेजी तथा घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा और आठ पैसे मजबूत होकर 84.78 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.78 प्रति डॉलर पर

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर विदेशी पूंजी प्रवाह में तेजी तथा घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा और आठ पैसे मजबूत होकर 84.78 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.80 प्रति डॉलर पर खुला और सीमित दायरे में घूमते हुए 84.78 डॉलर प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है। बाद में यह डॉलर के मुकाबले 84.82 पर कारोबार कर रहा था।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.86 पर बदं हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 106.15 पर रहा जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 724.27 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).