एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.38 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बावजूद रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने निम्नतम स्तर से उबरकर आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.38 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 18 नवंबर अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बावजूद रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने निम्नतम स्तर से उबरकर आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से स्थानीय मुद्रा में सुधार को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.42 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 84.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.46 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार गुरु नानक जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.68 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,849.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).