एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की मजबूती के साथ 78.04 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपये को मजबूती मिली।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे चढ़ा

मुंबई, 17 जून रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की मजबूती के साथ 78.04 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपये को मजबूती मिली।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.03 पर मजबूत खुला, इसके बाद कुछ गिरावट के साथ 78.04 पर आया जो पिछले बंद भाव की तुलना में 6 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 78.10 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.60 प्रतिशत बढ़कर 104.25 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत बढ़कर 118.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,257.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).