जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 72.84 रुपये प्रति डॉलर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सीमित दायरे वाले कारोबार के दौरान विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तीन पैसे मजबूत होकर 72.84 रुपये हो गयी।
मुंबई, 10 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सीमित दायरे वाले कारोबार के दौरान विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तीन पैसे मजबूत होकर 72.84 रुपये हो गयी।
अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 72.87 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 72.81 रुपये के उच्चतम स्तर तथा 72.88 रुपये के निम्नतम स्तर को छुआ तथा अंत में यह मात्र तीन पैसे की तेजी के साथ 72.84 पर बंद हुआ।
मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 72.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
वैश्विक बाजार में डालर का बैरोमीटर माना जाने वाला छह प्रमुख मुद्राओं वाला डालर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.42 रह गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और मंगलवार को उन्होंने 1,300.65 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 19.69 अंक के नुकसान के साथ 51,309.39 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.49 प्रतिशत बढ़कर 61.39 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

