जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे चढ़ गया। अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से रुपये को लेकर निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।
मुंबई, 11 मई रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे चढ़ गया। अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से रुपये को लेकर निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.24 पर खुला, और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 77.17 पर आ गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की बढ़त दर्ज की। हालांकि, इस दौरान रुपये ने डॉलर के मुकाबले 77.31 का निचला स्तर भी देखा।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 77.34 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.85 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजार में गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी फंडों के लगातार बाहर जाने से रुपये पर दबाव पड़ सकता है।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.83 प्रतिशत बढ़कर 104.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 3,960.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

