एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे मजबूत होकर 76.16 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरूआती गिरावट से उबरते हुए अंत में 4 पैसे की मजबूती के साथ 76.16 रुपये प्रति डालर के अस्थाई भाव पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे मजबूत होकर 76.16 पर बंद

मुंबई, 17 जून अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरूआती गिरावट से उबरते हुए अंत में 4 पैसे की मजबूती के साथ 76.16 रुपये प्रति डालर के अस्थाई भाव पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार चीन के साथ सीमा विवाद, विदेशी पूंजी निकासी और कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ खुला लेकिन बाद में इसमें तेजी आयी और अंत में यह 4 पैसे बढ़त के साथ 76.16 पर बंद हुआ।

रुपया मंगलार को 76.20 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां सरकारी कर्मचारियों को लगा झटका, नहीं मिल सकेगा 7वीं सीपीसी का फायदा.

कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 76.10 और नीचे में 76.25 रुपये प्रति डालर तक गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).