एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा विदेशी निवेशकों की जारी खरीदारी के दम पर बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे चढ़ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे चढ़ा

मुंबई, तीन मार्च घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा विदेशी निवेशकों की जारी खरीदारी के दम पर बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे चढ़ गया।

रुपया मजबूती के साथ 73.26 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में चढ़कर 73.15 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले दिवस के स्तर की तुलना में 22 पैसे अधिक है।

मंगलवार को रुपया 73.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 400.88 अंक बढ़कर 50,697.77 अंक पर और एनएसई निफ्टी 124.35 अंक बढ़कर 15,043.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को भारतीय पूंजी बाजार में 2,223.16 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

इस बीच, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.64 प्रतिशत बढ़कर 63.02 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).