जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे बढ़कर 73.45 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख के चलते रुपया शुरुवार को डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 73.45 पर बंद हुआ।
मुंबई, 18 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख के चलते रुपया शुरुवार को डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 73.45 पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.47 के भाव पर खुली और कारोबार के अंत में 73.45 के स्तर पर थी, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की मजबूती को दर्शाता है।
यह भी पढ़े | Business Tips: बिजनेस स्टार्ट करने से पहले गांठ बांध ले ये 7 बातें, नहीं होंगे फेल.
दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.15 का ऊपरी स्तर और 73.55 का निचला स्तर देखा।
रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 73.66 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत गिरकर 92.85 पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 249.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 प्रतिशत बढ़कर 43.52 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

