जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से पूजीं का प्रवाह लगातार बने रहने और कोरोना वायरस के टीके की दिशा में प्रगति के समाचारों के बीच मंगलवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 10 पैसे की तेजी के साथ 74.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हई।
मुंबई, 24 नवंबर स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से पूजीं का प्रवाह लगातार बने रहने और कोरोना वायरस के टीके की दिशा में प्रगति के समाचारों के बीच मंगलवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 10 पैसे की तेजी के साथ 74.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 के टीके के जल्द आने की बढती उम्मीदों के बीच निवेशकों में जोखिम उठाने की ललक बढ़ी है। जिसके कारण रुपये में लगातार तीसरे सत्र में लाभ दर्ज हुआ।
इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजार में मजबूती, विदेशी निधियों के सतत निवेश और डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।
अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.10 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये की विनिमय दर 73.88 के उच्च स्तर और 74.12 के निम्न स्तर तक गयी। अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की मजबूती के साथ प्रति डालर 74.01 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.
सोमवार बाजार 74.11 रुपये प्रति डॉलर बंद हुआ और रुपये पांच पैसे की मजबूती आई थी।
इस बीच छह प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का सूचकांक 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.20 पर रहा।
घरेलू मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 445.87 अंक बढ़कर 44,523.02 अंक पर बंद हुआ।
बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने पूंजी बाजार में सोमवार को निवल आधार पर 4,738.44 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।
कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.74 प्रतिशत बढ़कर 46.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

