जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 74.01 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से पूजीं का प्रवाह लगातार बने रहने और कोरोना वायरस के टीके की दिशा में प्रगति के समाचारों के बीच मंगलवार को अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 10 पैसे की तेजी के साथ 74.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हई।
मुंबई, 24 नवंबर स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से पूजीं का प्रवाह लगातार बने रहने और कोरोना वायरस के टीके की दिशा में प्रगति के समाचारों के बीच मंगलवार को अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 10 पैसे की तेजी के साथ 74.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 के टीके के जल्द आने की बढती उम्मीदों के बीच निवेशकों में जोखिम उठाने की ललक बढ़ी है। इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजार में विदेशी कोषों के सतत निवेश और प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।
अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.10 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.88 के उच्च स्तर और 74.12 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ के बाद पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त के साथ 74.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
सोमवार को बंद के समय विनिमय दर 74.11 रुपये प्रति डॉलर थी।
यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.
इस बीच छह प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का सूचकांक 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.20 पर रहा।
घरेलू मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित बंबई सूचकांक 445.87 अंक बढ़कर 44,523.02 अंक पर बंद हुआ।
शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने सोमवार को निवल आधार पर 4,738.44 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।
कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.74 प्रतिशत बढ़कर 46.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

