एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 10 पैसे चढ़कर 72.77 के स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़ा

मुंबई, 12 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 10 पैसे चढ़कर 72.77 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.79 पर खुला और फिर बढ़त के साथ 72.77 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 10 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले गुरुवार को 72.87 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 90.48 पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 944.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.62 प्रतिशत गिरकर 60.76 डॉलर प्रति बैरल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).