जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83 पर स्थिर बना रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.00 (अस्थायी) पर स्थिर बना रहा।
मुंबई, 13 फरवरी विदेशों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.00 (अस्थायी) पर स्थिर बना रहा।
मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से स्थानीय मुद्रा को मिल रहा समर्थन खत्म हो गया और यह डॉलर के मुकाबले सपाट रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.00 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में उसने 82.98 प्रति डॉलर के उच्च स्तर और 83.02 के निचले स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.00 के (अस्थायी) भाव पर बंद हुआ।
रुपया सोमवार को भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.00 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.21 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 126.60 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

