जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती गिरावट से उबरा, एक पैसे टूटकर 78.95 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरुआती नुकसान से उबरकर एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 78.95 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। इस स्थिरता का कारण डॉलर का कमजोर होना, कच्चे तेल कीमत में आई गिरावट तथा स्थानीय शेयर बाजार में तेजी थी।
मुंबई, चार जुलाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरुआती नुकसान से उबरकर एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 78.95 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। इस स्थिरता का कारण डॉलर का कमजोर होना, कच्चे तेल कीमत में आई गिरावट तथा स्थानीय शेयर बाजार में तेजी थी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 78.97 के भाव पर कमजोर खुला। एक समय तो यह 79.06 रुपया प्रति डॉलर के स्तर तक नीचे चला गया था। लेकिन कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले महज एक पैसे की गिरावट दर्शाता 78.95 पर बंद हुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘विदेशी मुद्रा बाजार में सामान्य दिनों के मुकाबले अपेक्षाकृत कम कारोबारी गतिविधियां देखने को मिलीं, क्योंकि अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाजार बंद था।’’
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा कि शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कमजोरी और स्थानीय शेयरों में मजबूती को देखते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया थोड़ा मजबूत हुआ।
हालांकि, स्थानीय बाजारों से विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने तेजी को सीमित रखा।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरकर 104.99 रह गया।
शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई, पर बाद में आपूर्ति संबंधी चिंताओं की वजह से इसमें तेजी आई और यह एक प्रतिशत बढ़कर 113.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 326.84 अंक की तेजी के साथ 53,234.77 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

