एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महंगाई के अनुकूल आंकड़ों के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहा। इस दौरान स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 84.83 के स्तर पर पहुंच गई।

जरुरी जानकारी | रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत हुआ

मुंबई, 13 दिसंबर महंगाई के अनुकूल आंकड़ों के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहा। इस दौरान स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 84.83 के स्तर पर पहुंच गई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि कहा कि डॉलर में मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 84.85 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 84.83 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 84.88 के निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला रिकॉर्ड निचला स्तर नौ दिसंबर को दर्ज किया गया था, जब यह 84.86 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 106.77 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत बढ़कर 73.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,560.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).