एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 85.40 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अपनी शुरुआती बढ़त गंवा बैठा और सात पैसे की गिरावट के साथ 85.40 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 85.40 पर बंद

मुंबई, 25 अप्रैल बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अपनी शुरुआती बढ़त गंवा बैठा और सात पैसे की गिरावट के साथ 85.40 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया।

इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजार में सुस्त रुख और सकारात्मक अमेरिकी डॉलर सूचकांक ने निवेशकों की धारणा को और कमजोर कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.17 प्रति डॉलर पर खुला और डॉलर के मुकाबले 85.08 के दिन के उच्चतम स्तर तथा 85.65 के दिन के निम्नतम स्तर के बीच घूमता रहा। सत्र के अंत में रुपया 85.40 (अस्थायी) पर कारोबार कर रहा था, जो अपने पिछले बंद स्तर से सात पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त के साथ 85.33 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और घरेलू बाजारों में कमजोरी के बीच रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, लगातार एफआईआई निवेश, अमेरिकी डॉलर में समग्र कमजोरी से रुपये में तेज गिरावट पर रोक सकती है। डॉलर-रुपया का हाजिर भाव 85 से 85.90 के बीच रहने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.24 प्रतिशत बढ़कर 99.61 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.66 प्रतिशत गिरकर 66.11 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

घरेलू इक्विटी बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 588.90 अंक टूटकर 79,212.53 रह गया, जबकि निफ्टी 207.35 अंक टूटकर 24,039.35 रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 8,250.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).