एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 30 पैसे टूटकर 86.56 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 30 पैसे की भारी गिरावट के साथ 86.56 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 30 पैसे टूटकर 86.56 प्रति डॉलर पर

मुंबई, नौ अप्रैल रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 30 पैसे की भारी गिरावट के साथ 86.56 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बावजूद दुनिया भर में व्यापार युद्ध की आशंका बनी हुई है। इससे वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका है, जिससे विदेशी पूंजी की निकासी बढ़ रही है और शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.52 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 86.60 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंचा, हालांकि फिर थोड़ा मजबूत होकर 86.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 30 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 50 पैसे टूटकर 86.26 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.09 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 3.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,994.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 433.92 अंक की गिरावट के साथ 73,793.16 अंक पर जबकि निफ्टी 158.60 अंक फिसलकर 22,377.25 अंक पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).