जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे टूटकर 85.63 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे टूटकर 85.63 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, 28 मई अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे टूटकर 85.63 प्रति डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि महीने के अंत में निर्यातकों एवं बैंकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से स्थानीय मुद्रा दबाव पड़ा। वहीं घरेलू शेयर बाजारों में मिश्रित धारणा के बीच विदेशी निधि प्रवाह भी धीमा रहा। इसके अलावा, निवेशक घरेलू एवं वैश्विक वृहद आर्थिक आंकड़ों से संकेत की प्रतीक्षा में सतर्क हैं।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.59 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 85.71 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया। इसके बाद वह डॉलर के मुकाबले 85.63 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 85.40 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.72 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 23.86 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,575.49 अंक पर जबकि निफ्टी 28.90 अंक चढ़कर 24,855.10 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 348.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

