जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 19 पैसे टूटा, भाव 75 रुपये प्रति डॉलर से नीचे आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कोविड-19 की स्थिति को लेकर चिंता जताते और अर्थव्यवस्था पर इसके गहरे प्रकोप का संकेत देने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे गिरकर खुला तथा बाद में इसमें एक पैसे की और गिरावट हुई। इस तरह भाव 75 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर से नीचे चला गया।
मुंबई, 20 अगस्त अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कोविड-19 की स्थिति को लेकर चिंता जताते और अर्थव्यवस्था पर इसके गहरे प्रकोप का संकेत देने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे गिरकर खुला तथा बाद में इसमें एक पैसे की और गिरावट हुई। इस तरह भाव 75 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर से नीचे चला गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा 75 के स्तर पर खुली, और जमीन खोते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.01 के भाव तक गिर गई, जो 74.82 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे कम है।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाना वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 92.96 पर था।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मजबूत डॉलर, कमजोर घरेलू शेयर बाजार और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी से निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुईं।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 459.01 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
ब्रेंट क्रूड वायदा 0.79 प्रतिशत गिरकर 45.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
इस बीच, दुनिया भर में कोविड-19 से जुड़े मामलों की संख्या 2.24 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है और भारत में इस वायरस से 28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2020 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

