एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 85.80 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 85.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कमजोर घरेलू शेयर बाजार और व्यापार शुल्क अनिश्चितता के बीच जोखिम धारणा कमजोर होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 85.80 पर बंद

मुंबई, 11 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 85.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कमजोर घरेलू शेयर बाजार और व्यापार शुल्क अनिश्चितता के बीच जोखिम धारणा कमजोर होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडाई वस्तुओं पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा से वैश्विक बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85.76 पर खुला और कारोबार के दौरान 85.91 के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में रुपया 85.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट है।

बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर तीन पैसे की बढ़त के साथ 85.70 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, “हमारा अनुमान है कि व्यापार युद्ध के चलते वैश्विक धारणाओं पर असर पड़ने के कारण रुपया कमजोर होगा। व्यापार शुल्कों को लेकर अनिश्चितता और डॉलर सूचकांक में तेजी से भी रुपये पर दबाव पड़ सकता है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोर रुख निचले स्तरों पर रुपये को सहारा दे सकती है।”

चौधरी ने कहा कि डॉलर-रुपये का हाजिर मूल्य 85.55 से 86.25 के बीच रहने की संभावना है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये में उतार-चढ़ाव रहा लेकिन सीमित दायरे में कारोबार हुआ। इसका कारण बाजार प्रतिभागी अमेरिका-भारत अंतरिम व्यापार समझौते पर स्पष्टता की प्रतीक्षा में सतर्क रुख अपना रहे हैं।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.34 प्रतिशत बढ़कर 68.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.77 पर रहा।

स्थानीय शेयर बाजार में, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 689.81 अंक की गिरावट के साथ 82,500.47 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 205.40 अंक फिसलकर 25,149.85 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 5,104.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).