जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आम बजट के बाद आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा के नतीजों से पहले कारोबारियों के सतर्क रुख के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में रहा।
मुंबई, दो फरवरी आम बजट के बाद आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा के नतीजों से पहले कारोबारियों के सतर्क रुख के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में रहा।
इस दौरान रुपया में एक पैसे की बढ़त के साथ 73.01 प्रति डॉलर के भाव पर कारोबार हो रहा था।
विश्लेषकों ने कहा कि शुक्रवार को घोषित होने वाली मौद्रिक नीति के नतीजों को लेकर कारोबारी सतर्क हैं।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.02 पर खुली और फिर 73.01 के स्तर पर जा पहुंची, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की मजबूती को दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.02 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत गिरकर 90.89 पर आ गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.91 प्रतिशत बढ़कर 56.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

