एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर में आई गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच मंगलवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 73.61 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, 21 सितंबर विदेशी बाजारों में डॉलर में आई गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच मंगलवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 73.61 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.74 रुपये प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख लिए खुला। कारोबार के दौरान रुपया 73.58 रुपये तक मजबूत हो गया और अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे सुधार के साथ 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को रुपया 26 पैसे की गिरावट दर्शाता करीब चार सप्ताह के सबसे निचले स्तर 73.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 93.14 रह गया।

वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.14 प्रतिशत बढ़कर 74.76 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 514.34 अंक की तेजी के साथ 59,005.27 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 92.54 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).