जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.87 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने 84.87 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई, 11 दिसंबर रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने 84.87 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में सुस्त रुख और अमेरिकी डॉलर सूचकांक की समग्र मजबूती ने रुपये पर और दबाव डाला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.87 प्रति डॉलर पर खुला, जो डॉलर के मुकाबले इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.85 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.32 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,285.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

