एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कोविड-19 टीके की उम्मीद से रुपया 17 पैसे मजबूत होकर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कोविड-19 टीके की उम्मीद में रुपया अस्थायी आंकड़ों के हिसाब से डॉलर के मुकाबले मंगलवार को 17 पैसे की मजबूती के साथ 74.74 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | कोविड-19 टीके की उम्मीद से रुपया 17 पैसे मजबूत होकर बंद

मुंबई, 21 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कोविड-19 टीके की उम्मीद में रुपया अस्थायी आंकड़ों के हिसाब से डॉलर के मुकाबले मंगलवार को 17 पैसे की मजबूती के साथ 74.74 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.79 के बढ़त के रुख के साथ खुला।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 74.73 के उच्चतम और 74.87 के निचले स्तर को छुआ और अंत में अपने पिछले बंद के मुकाबले 17 पैसे बढ़कर 74.74 पर बंद हुआ।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 74.91 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख, विदेशी पूंजी की आमद और कोविड-19 टीके की उम्मीद ने रुपये को सहारा दिया।

वैज्ञानिकों ने सोमवार को घोषणा की थी कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का कोरोना वायरस टीका सुरक्षित लग रहा है और ये शरीर के भीतर एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को पैदा करता है।

भारत में एम्स-दिल्ली ने सोमवार को देश में विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ के मानवीय परीक्षणों के लिए स्वयंसेवकों की भर्ती शुरू की है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 95.80 पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने इस दौरान सकल आधार पर 1,709.97 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ब्रेंट क्रूड वायदा 1.71 फीसदी बढ़कर 44.02 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).