जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 74.58 रुपये पर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले रुपये का आरंभिक लाभ काफी कम हो गया तथा विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये की विनिमय दर छह पैसे के लाभ के साथ प्रति डालर 74.58 (अस्थायी) पर बंद हुई।
मुंबई, 12 जुलाई मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले रुपये का आरंभिक लाभ काफी कम हो गया तथा विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये की विनिमय दर छह पैसे के लाभ के साथ प्रति डालर 74.58 (अस्थायी) पर बंद हुई।
अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.49 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 74.40 से 74.59 रुपये के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले छह पैसे का लाभ दर्शाता 74.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया प्रति डॉलर 74.64 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत बढ़कर 92.28 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 13.50 अंक की हानि के साथ 52,372.69 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 1.48 प्रतिशत घटकर 74.43 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 1,124.65 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2021 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

