एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पेसे की तेजी के साथ 74.49 रुपये पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी आने के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये में लगातार तीसरे दिन भी तेजी रही रुपये की विनिमय दर नौ पैसे के लाभ के साथ प्रति डालर 74.49 (अस्थायी) पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पेसे की तेजी के साथ 74.49 रुपये पर बंद हुआ

मुंबई, 13 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में तेजी आने के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये में लगातार तीसरे दिन भी तेजी रही रुपये की विनिमय दर नौ पैसे के लाभ के साथ प्रति डालर 74.49 (अस्थायी) पर बंद हुई।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.49 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.41 से 74.50 रुपये के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले नौ पैसे का लाभ दर्शाता 74.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया प्रति डॉलर 74.58 पर बंद हुआ था। पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में डालर के मुकाबले कुल मिला कर 22 पैसे की मजबूती आई है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 92.36 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 397.04 अंक की हानि के साथ 52,769.73 अंक पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई और रुपये के लाभ को कुछ सीमित कर दिया।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.55 प्रतिशत बढ़कर 75.57 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 745.97 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).