जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 73.64 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के चलते रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की तेजी के साथ 73.64 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
मुंबई, 23 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के चलते रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की तेजी के साथ 73.64 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 73.85 पर सपाट खुली। दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.61 का उच्च स्तर देखा और अंत में 73.64 पर बंद हुआ।
रुपया बुधवार को 26 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब चार सप्ताह के निचले स्तर 73.87 पर बंद हुआ।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत गिरकर 93.19 पर आ गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल आया। इसके बाद भारतीय रुपये ने बुधवार के नुकसान की भरपाई की। वैश्विक स्तर पर जोखिम काफी संतुलित दिख रहा है और लग रहा है कि एफओएमसी और एवरग्रैंड की अफरातफरी पीछे छूट गई है।’’
हाल में आईपीओ के जरिए और बॉन्ड बाजार में भारी मात्रा में विदेशी कोषों की आवक से रुपये के सही दिशा में रहने की उम्मीद है।
इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 फीसदी गिरकर 76.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

