एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 36 पैसे की बढ़त के साथ 85.72 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर में भारी गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 36 पैसे की मजबूती के साथ 85.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 36 पैसे की बढ़त के साथ 85.72 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 26 जून अमेरिकी डॉलर में भारी गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 36 पैसे की मजबूती के साथ 85.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता में वृद्धि से भी रुपये की धारणा को बल मिला।

घरेलू बाजारों में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि अमेरिकी डॉलर 97 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.91 पर खुला। दिन में 85.63 से 85.93 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद कारोबार के अंत में यह 85.72 पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 36 पैसे की बढ़त है।

बुधवार को रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 86.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘भारतीय रुपये और शेयरों में मजबूती देखी गई है, जिसका मुख्य कारण कमजोर अमेरिकी डॉलर सूचकांक और आईपीओ के माध्यम से डॉलर का निवेश बढ़ना है। अमेरिका में ब्याज दरों में अपेक्षा से पहले कटौती की अटकलों के बीच डॉलर सूचकांक तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.23 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 1,000.36 अंक उछलकर 83,755.87 अंक पर और निफ्टी 304.25 अंक की बढ़त के साथ 25,549 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,427.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).