जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट, नौ पैसे टूटकर 74.23 रुपये प्रति डॉलर पर हुआ बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा की निकासी बढ़ने और निवेशकों के जोखिम उठाने से बचने के बीच बृहस्पतिवार को रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई। अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.23 (अनंतिम) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 30 सितंबर विदेशी मुद्रा की निकासी बढ़ने और निवेशकों के जोखिम उठाने से बचने के बीच बृहस्पतिवार को रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई। अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.23 (अनंतिम) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया गिरावट का रुख लिए 74.28 रुपये प्रति डॉलर पर खुला जो पहले 74.14 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 74.18 से 74.36 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट दर्शाते हुए 74.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले पांच कारोबारी सत्रों में रुपये में 59 पैसे की गिरावट आई है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 94.29 रह गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 286.91 अंक की गिरावट दर्शाता 59,126.36 अंक पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,896.02 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

