जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा टूटकर 82.41 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोषों की लगातार निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 82.41 पर था।
मुंबई, 11 अक्टूबर अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोषों की लगातार निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 82.41 पर था।
इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी और निवेशकों के बीच जोखिम से बचने की भावना से भी रुपया प्रभावित हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.35 पर खुला, और फिर गिरावट के साथ 82.41 पर पहुंच गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 82.40 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 113.27 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत गिरकर 95.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,139.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2022 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

