जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे टूटकर 82.04 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.04 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।
मुंबई, 18 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.04 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।
बाजार सूत्रों ने कहा कि विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चेतेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपये की गिरावट पर अंकुश लगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.99 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.04 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान रुपये में 81.96 के उच्च स्तर और 82.09 के निम्न स्तर के बीच घटबढ़ हुई।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत घटकर 101.73 रह गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 183.74 अंक की गिरावट के साथ 59,727.01 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.49 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 533.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

