जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिर कर 75.72 पर बंद

मुंबई, 24 जून घरेलू शेयर बाजारों में उतार चढ़ाव के बीच अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजारमें रुपया बुधवार को डालर के मुकाबले आरंभिक लाभ बरकार नहीं रख सका और अमेरिकी मुद्रा के समक्ष छह पैसे की गिरावट दर्शाता 75.72 पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार कमजोर घरेलू शेयर बाजार, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप तथा भारत-चीन सीमा पर तनाव जैसी घटनाओं से निवेशकों का विश्वास प्रभावित हो रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.61 पर खुला। कारोबार के दौरान आरंभिक तेजी लुप्त हो गई। अंत में रुपये की विनिमय दर डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्शाता 75.72 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

यह भी पढ़े | पंजाब की एलीट फोर्स को प्रशिक्षित करेंगे पूर्व-सेना अधिकारी गौतम गांगुली.

कोरोबार के दौरान डालर 75.59-75.76 रुपये के दायरे में था।

मंगलवार को डॉलर-रुपया विनियम दर 75.66 पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 226.71 अंकों की गिरावट दर्शाता 35,203.72 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)