जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे टूटकर 82.70 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 82.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, 30 मई विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 82.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख, विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने तथा कच्चे तेल कीमतों में भारी गिरावट की वजह से रुपये की गिरावट सीमित रही।
इस बीच, अमेरिका में ऋण सीमा पर सकारात्मक घटनाक्रमों की वजह से निवेशकों की धारणा बेहतर होने से अमेरिकी डॉलर 104 के स्तर से उपर बना रहा। इस समझौते पर इस सप्ताह मतदान होने की संभावना है।
इस बीच, शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों को लेकर चिंताओं ने कारोबारियों को उतार-चढ़ाव भरे बाजार में भाग लेने से रोक दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.63 के भाव पर अपरिवर्तित रुख के साथ खुला और कारोबार के अंत में सात पैसे की गिरावट के साथ 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.79 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ।
सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.63 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.10 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.06 प्रतिशत घटकर 75.48 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 122.75 अंक की तेजी के साथ 62,969.13 अंक पर पहुंच गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 1,758.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

