जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे टूटकर 82.90 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 18 मार्च कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से रुपये की गिरावट सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.84 पर मजबूती से खुला और शुरुआती कारोबार में 82.83 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
हालांकि, इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड पर प्रतिफल उच्चस्तर पर रहने के कारण रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी।
कारोबार के दौरान रुपया 82.91 के निचले स्तर तक गिरने के बाद 82.90 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट है। शुक्रवार को रुपया 82.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 103.31 पर लगभग सपाट रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा लगभग एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 104.99 अंक की बढ़त के साथ 72,748.42 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 848.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

