जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.41 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.41 के सर्वकालिक निचले स्तर पर।
मुंबई, पांच दिसंबर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.41 के सर्वकालिक निचले स्तर पर।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति बुधवार को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक शुरू करेगी। शुक्रवार को निर्णय की घोषणा की जाएगी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.41 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.38 पर बंद हुआ था।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.62 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,073.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

