जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.36 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.36 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के सुधार से रुपया की धारणा प्रभावित हुई।
मुंबई, चार दिसंबर रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.36 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के सुधार से रुपया की धारणा प्रभावित हुई।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि दिन की शुरुआत में रुपये में तेजी रही थी। विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.28 पर खुला। फिर 83.37 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अंत में 83.36 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.33 पर बंद हुआ था।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.32 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.48 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,589.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

