जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को छह पैसे की गिरावट के साथ 83.24 (अस्थायी) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपये में गिरावट आई।
मुंबई, 12 अक्टूबर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को छह पैसे की गिरावट के साथ 83.24 (अस्थायी) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपये में गिरावट आई।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये में जो लाभ दर्ज हुआ था वह रुख बाद में नरम शेयर बाजार तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी की चिंताओं के कारण पलट गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया 83.12 के उच्च स्तर और 83.25 के निम्न स्तर के दायरे में करोबार करने के बाद अंत में 83.24 (अस्थायी) पर बंद हुआ। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्ज की।
बुधवार को रुपया सात पैसे की तेजी के साथ बंद हुआ था।
कारोबारियों को अगस्त के लिए औद्योगिक उत्पादन आंकड़े और सितंबर के लिए मुद्रास्फीति के आंकड़े का भी इंतजार है।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि देश में मुद्रास्फीति में गिरावट और वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता में वृद्धि की संभावनाओं के साथ रुपये में मामूली सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की उम्मीद है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 105.72 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.20 प्रतिशत की भारी तेजी के साथ 86.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 64.66 अंक की गिरावट के साथ 66,408.39 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 421.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

