जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे टूटकर 79.89 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 79.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, सात सितंबर घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 79.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.93 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान यह 79.84 रुपये से 79.94 के दायरे में ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की हानि के साथ 79.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपये का पिछला बंद भाव 79.82 प्रति डॉलर था।
शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 110.39 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 168.08 अंक की हानि के साथ 59,028.91 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,144.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

