एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 82.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आयातकों की माह के अंत में डॉलर मांग और विदेशी बाजारों में कच्चे तेल मूल्यों में आई तेजी के बीच रुपये की विनिमय दर में हल्की गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर

मुंबई, एक मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 82.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आयातकों की माह के अंत में डॉलर मांग और विदेशी बाजारों में कच्चे तेल मूल्यों में आई तेजी के बीच रुपये की विनिमय दर में हल्की गिरावट आई।

बाजार सूत्रों के अनुसार, शेयर बाजार में तेजी के रुख तथा वृहद घरेलू आर्थिक आंकड़े बेहतर होने से रुपये को गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.86 प्रति डॉलर पर खुला। दिन के कारोबार में यह 82.84 से 82.91 प्रति डॉलर के दायरे में घट बढ़ के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 82.90 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि माह के आखिर में आयातकों और तेल विपणन कंपनियों की डॉलर मांग के कारण अमेरिकी डॉलर में मजबूती रही।

चौधरी ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि शानदार जीडीपी आंकड़ा और सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार के बाद घरेलू बाजारों में जोखिम भावनाओं में सुधार के कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक दायरे में कारोबार करेगा। हालांकि, मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें तेजी पर अंकुश लगा सकती हैं।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.07 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,245.42 अंक की तेजी के साथ 73,745.35 अंक के नये उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,568.11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).