रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.35 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर
स्थानीय शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.35 पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 नवंबर: स्थानीय शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.35 पर बंद हुआ. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की सतत निकासी ने स्थानीय मुद्रा की धारणा को प्रभावित किया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर खुला.
कारोबार के अंत में यह 83.35 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया. यह पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट है. रुपया शुक्रवार को 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.48 पर आ गया.
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. इस बीच, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 139.58 अंक की गिरावट के साथ 65,655.15 अंक पर और एनएसई निफ्टी 37.80 अंक फिसलकर 19,694 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 477.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

