जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.82 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 82.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अपनी प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपये में गिरावट आई।
मुंबई, 14 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 82.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अपनी प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपये में गिरावट आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख से रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ और गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 प्रति डॉलर पर मामूली कमजोर खुला। कारोबार के दौरान इसने 82.89 प्रति डॉलर के निचले स्तर और 82.82 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ। कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया मात्र एक पैसे की गिरावट के साथ 82.82 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बुधवार को रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 82.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.47 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 335.39 अंक की तेजी के साथ 73,097.28 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 4,595.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

