जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.75 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में नरम रुख के कारण रुपये में गिरावट आई।
मुंबई, 11 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.75 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में नरम रुख के कारण रुपये में गिरावट आई।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगाया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.74 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.76 प्रति डॉलर के दिन के निम्नतम स्तर को छू गया। कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.75 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवार को रुपया 16 पैसे की मजबूती के साथ 82.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार बंद था।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा,‘‘हमारा मानना है कि वैश्विक बाजारों में जोखिम की आशंका और एफआईआई द्वारा बिकवाली की आशंका के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। अमेरिकी डॉलर में किसी भी तरह के सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में किसी भी गिरावट का भी रुपये पर असर पड़ सकता है।’’
चौधरी ने आगे कहा कि किसी भी एफडीआई से संबंधित प्रवाह से निचले स्तर पर रुपये को समर्थन मिल सकता है। घरेलू इक्विटी में किसी भी सुधार से रुपये को भी समर्थन मिल सकता है।
इस बीच, सात प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 104.21 पर अपरिवर्तित रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 616.75 अंक की तेजी के साथ 73,502.64 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 7,304.11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

