जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे गिरकर 73.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर मजबूत होने से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 73.10 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, छह सितंबर विदेशी बाजारों में डॉलर मजबूत होने से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 73.10 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.02 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.02 से 73.11 रुपये प्रति डालर के दायरे में रहने के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में आठ पैसे घटकर 73.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत बढ़कर 92.29 हो गया।
उधर, बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 166.96 अंक की तेजी के साथ 58,296.91 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.63 प्रतिशत घटकर 72.15 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2021 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

