जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 73.68 रुपये पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं में कमजोरी आने के बाद विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 73.68 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
मुंबई, 24 सितंबर डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं में कमजोरी आने के बाद विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 73.68 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 73.77 पर खुली। दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.61 का उच्च स्तर और 73.78 का निम्न स्तर छुआ और अंत में यह चार पैसे की गिरावट दर्शाता 73.68 पर बंद हुआ।
इससे पहले बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 93.14 हो गया।
इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 फीसदी ब्ढ़कर 77.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2021 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

