जरुरी जानकारी | रुपया 26 पैसे टूटकर 76.68 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के बीच सोमवार को रुपया 26 पैसे टूटकर 76.68 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, 25 अप्रैल विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के बीच सोमवार को रुपया 26 पैसे टूटकर 76.68 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.58 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला और अंत में 26 पैसे की गिरावट के साथ 76.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
दिन में कारोबार के दौरान रुपया 76.55 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया और इसने 76.77 प्रति डॉलर के निचले स्तर को भी छुआ। शुक्रवार को रुपया 25 पैसे के नुकसान से 76.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 की बढ़त के साथ 101.56 पर था।
वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 4.38 प्रतिशत के नुकसान से 101.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार पर आ गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 617.26 अंक या 1.08 प्रतिशत टूटकर 56,579.89 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 218 अंक या 1.27 प्रतिशत के नुकसान के साथ 16,953.95 अंक पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2022 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

