एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे गिरकर 73.74 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 73.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे गिरकर 73.74 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, 20 सितंबर विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 73.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.82 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट के साथ 73.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया 73.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत बढ़कर 93.44 हो गया।

वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.79 प्रतिशत घटकर 73.99 डालर प्रति बैरल रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 524.96 अंक की गिरावट के साथ 58,490.93 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 1,552.59 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).