जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 84.85 प्रति डॉलर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 84.85 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 12 दिसंबर विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 84.85 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.85 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकबाले दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.83 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.26 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,012.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

