एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 74.52 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली के भारी दबाव और विदेशी बाजार में मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 74.52 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 74.52 पर बंद

मुंबई, 11 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली के भारी दबाव और विदेशी बाजार में मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 74.52 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.44 के स्तर पर खुला और फिर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले कमजोरी दर्शाते हुए 74.59 तक गिर गया।

रुपया कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 74.52 के भाव पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 74.34 के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

कोटक सिक्योरिटीज में करेंसी डेरिवेटिव और ब्याज दर डेरिवेटिव के डीवीपी अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का हाजिर भाव डॉलर सूचकांक में तेजी के चलते 74.52 पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 95.05 पर रहा।

बनर्जी ने कहा, ‘‘अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में तेज बढ़ोतरी, सीपीआई मुद्रास्फीति में तेजी के चलते डीएक्सवाई ने 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर को छुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के चलते भी रुपये पर दबाव बढ़ा। ’’

बनर्जी ने कहा कि कॉरपोरेट अमेरिकी डॉलर का प्रवाह भी बढ़त को प्रभावित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हाजिर बाजार में निकट अवधि में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.30 और 74.80 के दायरे में रह सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).