जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे टूटकर 83.96 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे टूटकर 83.96 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू मुद्रा में भारी गिरावट अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और घरेलू शेयर बाजार में दो प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट के कारण हुई।

मुंबई, तीन अक्टूबर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे टूटकर 83.96 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू मुद्रा में भारी गिरावट अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और घरेलू शेयर बाजार में दो प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट के कारण हुई।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, मजबूत अमेरिकी मुद्रा तथा चीन के बाजारों में तेजी से विदेशी कोषों की निकासी से रुपये की धारणा कमजोर हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.91 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.97 प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में 14 पैसे की गिरावट के साथ 83.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजारों और मजबूत डॉलर के कारण रुपये में गिरावट आई। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी घरेलू मुद्रा पर दबाव डाला।

चौधरी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति तथा इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच डॉलर के मजबूत होने से रुपये में मामूली नकारात्मक रुझान के साथ कारोबार हो सकता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 101.91 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.13 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, सेंसेक्स 1,769.19 अंक गिरकर 82,497.10 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 546.80 अंक टूटकर 25,250.10 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 5,579.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस