एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटकर 74.44 के स्तर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी बाजार में डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.44 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटकर 74.44 के स्तर पर बंद

मुंबई, पांच अक्टूबर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी बाजार में डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.44 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों को धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के रुख के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह 74.41 के उच्च स्तर और 74.63 रुपये के निम्न स्तर के दायरे में रहा और अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे के नुकसान के साथ 74.44 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को 74.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 93.93 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 0.54 प्रतिशत बढ़कर 81.70 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 445.56 अंक की तेजी के साथ 59,744.88 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).